उन्नाव, फरवरी 28 -- बांगरमऊ। चकबंदी विभाग की ओर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में करीब दो दर्जन काश्तकारों ने अपने नाम संशोधन करने तथा करीब दो दर्जन किसानों ने चक दुरुस्त करने आदि से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराई। चकबंदी अधिकारी ने सभी शिकायतों को सुनकर सहायक चकबंदी अधिकारी और चकबंदी कर्ता को जल्द शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। फतेहपुर चौरासी थाना अंतर्गत ग्राम माढ़ापुर स्थित खेल मैदान में ग्राम प्रधान विजयपाल कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में रामू पुत्र विशंभर, टेकचंद पुत्र दुर्गा, रमेश पुत्र झब्बू व रघुवीर पुत्र शिवराम ने आदि काश्तकारों ने चकबंदी अधिकारी सतीश मिश्रा से शिकायत की कि उनका नाम खेतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया है। इसी प्रकार लल्लन पुत्र झम्मन की शिकायत थी कि सरकार द्वारा उसके पिता के नाम खेतिहर भूमि का...