भदोही, मार्च 7 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नारेपार परिसर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन प्राथमिकता से समाधान कराने का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान सीमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्याओं से रुबरू कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। मामलों को संज्ञान में लेकर अधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...