भदोही, मई 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद के निर्देशन में शुक्रवार को जिले के छह ब्लॉकों के 12 गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया। अभोली ब्लॉक के सदौपुर और सागरपर, औराई ब्लॉक के खरगपुर और भटपुरवा, भदोही ब्लॉक के रामपुर और गोविंदपुर, डीघ ब्लॉक के छेछुआ और दानीपट्टी, ज्ञानपुर ब्लॉक के पकरीखुर्द और थानीपुर तथा सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां और कौरड़ गांव में ग्राम चौपाल आयोजित की गई।ग्राम चौपाल में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना के तहत ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया।इस दौरान बाल श्रम उ...