फतेहपुर, मार्च 12 -- हथगाम। कासिमपुर में चकबंदी विभाग ने ग्राम चौपाल लगाकर वादों की सुनवाई की। चौपाल में नाम दुरुस्ती, अंश निर्धारण, वरासत व बैनामा संबंधी मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। भारी संख्या में जुटे काश्तकारों ने विभाग के कदम की सराहना की। खागा तहसील के ग्राम कासिमपुर (कटरा) चकबंदी कार्य प्रगति पर है। सर्वे नाप के बाद रकबे में हिस्सा निर्धारण, वरासत एवं नामों की अशुद्धियां, रकबा कमी समेत मामले प्रकाश में आए हैं। विभाग की नोटिसें कासिमपुर, मोहलिया, रायपुर मुवारी, सराय इदरीश, गैधेमऊ आदि गांव निवासी काश्तकारों को मिली थीं। जिससे खासकर महिलाएं, अनाथ व गरीब किसान तहसील के चक्कर लगाने को लेकर पशोपेश में थे। ऐसे में गांव के पंचायत भवन में लगी अदालत ने काश्तकारों को खासी राहत दी है। बाकायदा पुकार कराकर मुकदमों की सुनवाई करने वाले सी...