ग्राम चौपाल आयोजित कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
हरदोई, जून 3 -- हरदोई। भारतीय युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा कछौना विधानसभा क्षेत्र के मल्लपुर ब्लॉक में ग्राम चौपाल बैठक हुई। अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने की। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश सचिव आशीष पाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे। मुख्य अतिथि गोपाल तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है। वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। ऐसे में युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.