हाथरस, फरवरी 27 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव कोंकना कलां एवं परसौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया । इन चौपालों में खेतों में आलू की खुदाई चलने के कारण ग्रामीणों की उपस्थिति काफी कम रही। कोंकना कलां में पंचायत सचिव सुभाष दीक्षित एवं परसौरा में पंचायत सचिव बंशी वाला ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी दी । इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास के संबंध में सुझाव भी मांगे । दोनों ग्राम चौपालों के समाप्त के बाद सचिवों ने गांव में भ्रमण कर जनकल्याणकारी के लाभार्थियों को मौके पर जाकर सत्यापन भी किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.