कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के लता कोल्ड स्टोर के पीछे सभी ग्राम चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक वॉइस ऑफ चौकीदार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, ग्राम चौकीदारों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए समिति निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आवाहन किया। बैठक में समिति के कन्नौज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सौरिख से जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बृजेश कुमार, ब्लॉक सचिव मूलचंद सहित बड़ी संख्या में ग्राम चौकीदार मौजूद रहे। सभी ने संगठन ...