ग्राम चोपड़ा में पिंजरें में कैद हुआ हमलावर गुलदार
हल्द्वानी, जून 24 -- रामनगर। कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग के ग्राम चोपड़ा में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि बीते दिनों ग्राम चोपड़ा निवासी महिला उमा देवी पर गुलदरा ने हमला किया था। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया था। बताया कि पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है। उसे कॉर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में भेजा जा रहा है। गांव के नाले से पानी लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला किया था। यह भी पढ़ें- ग्राम चोपड़ा में पिंजरें में कैद हुआ हमलावर गुलदार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.