लातेहार, अप्रैल 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत लातेहार विस क्षेत्र के ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव एवं ध्रुव कुमार पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की। अपने संबोधन में अतिथियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम लोगों से जुड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्...