सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बस स्टैंड से चलने वाले ग्राम गाड़ी योजना की बसों में अवैध तरीके से टिकट काट कर पैसे लेने की शिकायत डीटीओ को मिली। सोमवार को डीटीओ संजय कुमार बाखला के द्वारा टीम के साथ बस स्टैंड में छापेमारी की गई। मौके पर ग्राम गाड़ी योजना की एक बस में बुजुर्ग का टिकट काटने और स्टूडेंट्स को खड़ा कर अनाधिकृत यात्रियों को बैठने का मामला प्रकाश में आया। इसके अलावा ग्राम गाड़ी योजना की बसों को संचालक द्वारा भाड़ा में देकर जिले के बाहर भेजने का भी मामला सामने आया है। जिसके बाद डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर रूट से हटकर बाहर जाने वाले बस और उसके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हैं। बताया गया कि लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसको देखते हुए परिवहन विभाग ने शिकायत कोषांग का गठन किया है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.