ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में मुख्य मार्ग पर खुला गड्ढा दे रहा हादसों को दावत
उरई, मई 5 -- जालौन। संवाददाता विकास खण्ड जालौन के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में प्रशासन और ग्राम पंचायत की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। गाँव के मुख्य मार्ग पर, दूजू मास्टर के मकान के ठीक सामने, सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा (मैनहोल) पिछले काफी समय से खुला पड़ा है।तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इंटरलॉकिंग सड़क के टूटने से बना यह गड्ढा राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ से दिन-भर वाहनों का आवागमन रहता है, और रात के समय अंधेरा होने पर यहाँ किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दूजू मास्टर के घर के सामने स्थित इस समस्या की ओर कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.