ग्राम कनकपुर में 86.75 लाख से बनेंगी आंतरिक सड़कें: बेहड़
रुद्रपुर, जून 23 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि ग्राम कनकपुर में 700 मीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत 86.75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस घोषणा पर ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंगलवार को ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम कनकपुर पहुंचे विधायक बेहड़ ने कहा कि 86.75 लाख से गांव के आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रतापपुर कॉलोनी में 6.84 लाख से निर्मित मंदिर परिसर के ऊपर बने हॉल एवं गुंबद का लोकार्पण भी किया। इसके बाद विधायक ने प्रतापपुर, इन्द्रपुर और आनंदपुर में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ग्राम कनकपुर में 86.75 लाख से बनेंगी आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.