ग्राम कचहरी से जुड़े सभी मुद्दों पर 4 मई को होगी बैठक
सीवान, अप्रैल 29 -- हसनपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आगामी 4 मई, सोमवार को अपराह्न 2:30 बजे से प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम कचहरी कार्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होनी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी मोहम्मद शबाब ने बताया कि बैठक में ग्राम कचहरी के संचालन, लंबित मामलों की समीक्षा, अभिलेख संधारण एवं कार्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.