मधुबनी, दिसम्बर 18 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। पंचायती राज विभाग में राजेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष ग्राम कचहरी सचिव संघ के नेतृत्व में शिष्टमंडल पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और निदेशक नवीन कुमार सिंह पंचायती राज विभाग में मुलाकात किया गया। जिसमें ग्राम कचहरी सचिवों से संबंधित समस्या मानदेय वृद्धि, सेवा स्थाई और खाता संचालन में ग्राम कचहरी सचिव की सहभागिता समेत ग्राम कचहरी के सशक्त संचालन विस्तृत रूप चर्चा हुई। ग्राम कचहरी सचिवों और ग्राम कचहरी के संचालन से संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया है। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष सारण संतोष गुप्ता, गया से राकेश कुमार,समस्तीपुर से राजेश कुमार, दरभंगा से जय नारायण सहनी, नवादा से पंकज कुमार,सीतामढ़ी से संजय कुमार एवं अन्य उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.