मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्राम कचहरी में पुलिस की भूमिका की बारीकियों की तिरहुत रेंज के चारों जिलों के 150 से अधिक इंस्पेक्टर व थानेदारों को जानकारी दी गई। पुलिस लाइन स्थित आनंद भवन में शनिवार को रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश के आलोक में वर्कशॉप का आयोजन हुआ। सुबह आठ से दोपहर के तीन बजे तक यह ट्रेनिंग सत्र चला। इसमें सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए।उन्होंने छोटे-मोटे विवादों को ग्राम कचहरी में निपटाए जाने के संबंध में जानकारी दी। अब थाने पर आने वाले छोटे-मोटे विवादों को सीधे ग्राम कचहरी को रेफर किया जाएगा। इससे पहले बिहार के सभी डीएसपी व एसडीपीओ को पटना में ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग सात चरणों में हो रही है। वर्कशॉप में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर जि...