मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकसूदपुर में सोमवार को ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। इसमें छह दशक पुराने भूमि विवाद का आपसी सहमति से निबटारा किया गया। नेहालपुर गांव के वार्ड 8 निवासी रमेश कुमार राय के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सरपंच दशरथ साह ने दूसरे पक्ष राजू बैठा, राहुल कुमार और सुनील बैठा से बात की। इसमें एक तीसरा पक्ष फूल बैठा है, जो परिवार के साथ रांची में रहते हैं। उनसे भी दूरभाष पर सहमति ली गई, जिसके बाद मामले का निबटारा कर दिया गया। सर्वे के दौरान रमेश कुमार की 11 डिसमिल जमीन फूल बैठा के पूर्वजों के नाम पर चली गई थी। इसके बाद से विवाद चल रहा था। पंचायत के दौरान अधिवक्ता रमाशंकर राय, भोला राय, शिवजी राय, भाग्यनारायण राय, नरेश राय, नागेशर राय, राकेश राय, ललन राय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...