शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शाहजहांपुर। ग्राम कंपेड़ कटका में तैनात दो सफाई कर्मियों के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में नियुक्त सफाई कर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते। उनकी जगह दूसरे व्यक्ति व एक अन्य को सात-सात हजार रुपये प्रतिमाह पर लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ये लोग भी पूरे गांव में सफाई न कर केवल प्रधान के घर और स्कूल परिसर तक ही सीमित रहते हैं। गांव में शादी-ब्याह या अन्य कार्यक्रम होने पर भी सफाई नहीं की जाती। विरोध करने पर सफाई कर्मी कथित रूप से अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हैं। अधिवक्ता ने मामले के वीडियो साक्ष्य होने का दावा करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.