ग्राम एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब गठन के लिए आवेदन पोर्टल खुला
पूर्णिया, जुलाई 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा ग्राम एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए आवेदन पोर्टल पुनः खुल गया है। जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा ने बताया कि 15 अगस्त तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक द्वारा पत्र के माध्यम आदेशित किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : ग्राम एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब गठन के लिए आवेदन पोर्टल पुनः खुला पंचायतों में खेल क्लबों के गठन की प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.