हरदोई, मार्च 2 -- हरपालपुर, संवाददाता। विकासखंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत मलौथा में सरकारी कार्य में बाधा डालने और ग्राम अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा लट्ठपुरा में शासन द्वारा निर्मित 10 मीटर सरकारी नाली को गांव के ही वीरपाल और ऋषिपाल ने तोड़ दिया। जब ग्राम विकास अधिकारी ने नाली तोड़ने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उन्हें गालिया दीं। जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। पीड़ित ग्राम अधिकारी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जहां घटना सत्य पाई गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पंकज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.