अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास, पंचायत एवं गौशालाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यक्रमों में उन्हें अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें।उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, छायादार पेड़ों के नीचे चबूतरे निर्माण तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सहायकों, सफाई कर्मचारियों एवं गौशालाओं के केयरटेकर को समय से वेतन भुगतान किया जाए। सभी गौशालाओं में नोडल अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.