वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा काशी क्षेत्र में सोमवार से मंडलस्तर पर तिरंगा यात्रा अभियान शुरू हुआ। ग्राम्यांचलों में 'हर घर तिरंगा अभियान' का रंग दिखने लगा है। मिर्जामुराद, सेवापुरी, जक्खिनी समेत कई इलाकों में सोमवार को छात्र-छात्राओं, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल-कॉलेजों में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इन कार्यक्रमों के जरिए संदेश दिया गया कि राष्ट्र सर्वोपरि है। यात्रा में 'भारत माता की जय' और 'विश्व विजयी तिरंगा प्यारा' समेत कई देशभक्ति के गीत गूंजे। कछवांरोड प्रतिनिधि के मुताबिक गौर गांव (मिर्जामुराद) में स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल...