कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित 'मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना' एवं 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' के अन्तर्गत विगत तीन वर्ष में वित्तपोषित/स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं, के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। खादी ग्रामोद्योग अधिसकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से विगत तीन वर्ष में वित्तपोषित/स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं, वह 20 मई तक अपना आवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार योजना में अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद, बिक्री करने वाली इकाईयां जिन्होंने कम पूजी निवेश कर अधिक रोजगार उपलब्ध कराया है, को पुरस्कार के लि...