ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में विपिन कुमार यादव ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार
उरई, जून 28 -- कालपी। संवाददाता ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र कालपी में नव नियुक्त प्राचार्य विपिन कुमार यादव ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षण कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।विपिन कुमार बिजनौर के नजीबाबाद स्थित ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार कर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार व कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.