चित्रकूट, मार्च 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सात नए रोजगारपरक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। एमपी से चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि मानव विकास में शिक्षा के साथ-साथ कौशल (स्किल) का विशेष महत्व है। आने वाले समय में वही व्यक्ति अधिक मूल्यवान होगा, जिसके पास हुनर होगा।उन्होंने भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को स्मरण करते हुए कहा कि नानाजी ने चित्रकूट जैसे पिछड़े एवं आदिवासी क्षेत्र में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना कर ग्रामीण विकास की अनूठी नींव रखी। यह विश्वविद्यालय गांव और ग्रामीण जनजीवन के समग्र विकास के उद्देश्य से स्थापित विश्व का एक विशिष्ट संस्थान है, जहां सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष बल दिया जाता है। विधायक ने छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.