मुरादाबाद, जुलाई 17 -- क्षेत्र के अमरपुरकाशी संस्थान में कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज एवं ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। प्रबंधक बलराम शर्मा ने बताया कि आदरणीय बाबूजी मुकट सिंह जी के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए । इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। बाबूजी ने सभी से पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन करने का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रबंधक बलराम शर्मा, अपर प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष लोकेश कठेरिया, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन, अशोक कुमार, वैभव राघव, आदित्य रावल ...