चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत् शिक्षा केन्द्र से संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 मार्च निर्धारित की गई है। निदेशक प्रो कमलेश थापक ने बताया कि संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को विस्तारित किया गया है। दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के पंजीकृत विद्यार्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पाठ्यक्रम/परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी अब 30 मार्च तक की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.