हाथरस, मई 13 -- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यों हेतु स्थलों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शीढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह कार्यक्रमों क...