ग्रामीण सड़कों को खराब कर रहे ओवरलोड डंपर
कानपुर, जून 7 -- डेरापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड डंपरों का संचालन बेखौफ जारी है। वहीं क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे डंपर दिनदहाड़े प्रमुख मार्गों से गुजर रहे हैं, जिससे सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। कई स्थानों पर सड़क की परत उखड़ने लगी है और गड्ढे बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन मार्गों से ये ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, वहां कई पुलिस चौकियां और थाने पड़ते हैं, फिर भी इनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसकी शह पर नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग के चलते सड़क पर दबाव, जल्द हो जा रही खराब क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एक ओर सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.