चाईबासा, मई 15 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैंक ऑफ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त जेएसएलपीएस की दीदियों की सूची तैयार की जाए, जो निरंतर जीवकोपार्जन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के बीच उनके अनुभव को साझा किया जाए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में विभिन्न ट्रेड के तहत 909 ग्रामीण युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है, साथ ही वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण आधारित दो बैच का प्रशिक्षण पूरा हो ग...