ग्रामीण स्वच्छता को 694 आरआरसी ने दी नई दिशा
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, हिटी। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 की रैकिंग में देश के केंद्रीय जोन में वाराणसी अव्वल आया है, जबकि जोन में दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव का औऱ एमपी का भोपाल तीसरे स्थान पर रहा। जनपद में 694 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) के निर्माण ने ग्रामीण स्वच्छता को नई दिशा दी है।
कचरे का प्रबंधन सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि आरआरसी सेंटर में घरों से लाया गया डंप होता है। इसके बाद यहां गीला औऱ सूखा कचड़ा अलग-अलग किया जाता है। गीला कचरा को ठीक बगल में वर्मी पिट में डंप कर जैविक खाद बनाया जाता है। वहीं सूखा कचड़ा में लोहा, प्लास्टिक या अन्य दूसरे तरह इस्तेमाल होने वाले निष्प्रयोज्य वस्तुओं को बेचा जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों की यूजर चार्ज से 18 लाख 32 हजार रुपये की आय हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.