फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सभी ग्रामीण खेल स्टेडियमों में जल्द ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता नजर आएगा। खेल निदेशालय ग्रामीण स्टेडियमों में अभ्यास व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठेके के आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने वाला है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। जिले में वर्तमान में तीन राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं। यह तिगांव, अटाली और फतेहपुर बिल्लौच में स्थित हैं। बता दें कि खेल निदेशालय ने तिगांव और फतेहपुर बिल्लौच स्थित स्टेडियम को एथलेटिक्स की नर्सरी भी अलॉट की है। इसके अलावा जिले में आठ ग्रामीण खेल स्टेडियम भी हैं, जिनका संचालन पंचायतों द्वारा किया जाता है। इन स्टेडियमों में गांव के बच्चे सुबह...