रुडकी, मई 2 -- लक्सर। खेत में पानी देने गए ग्रामीण के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर निवासी सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 25 अप्रैल शाम को खेत में पानी देने गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारनें की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार अमित, प्रदीप, धर्मा, पहलू व आशीष निवासी बहादरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते किसान से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.