सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूधली बुखारा निवासी एक व्यक्ति ने गांव दाबकी जुनारदार के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त वाजिद पुत्र खुरशीद ने दर्ज कराए मामले में बताया उसकी कृषि भूमि के एक हिस्से का सौदा गांव दाबकी जुनारदार निवासी अब्दुल सलाम के साथ पांच लाख रुपये में हुआ था। आरोप है कि बैनामे में भुगतान के लिए पंजाब नेशनल बैंक का एक चेक दर्शाया गया, लेकिन उसे कभी चेक नहीं दिया गया। रजिस्ट्री के समय आरोपी ने चेक में कमी होने की बात कहकर बाद में देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जमीन के नाम पर दो लोगों से 46.32 लाख की ठगी आरोप है कि बाद में आरोपी ने स्वीकार किया कि बैनामा कराने के लिए चेक नंबर केवल औपचारिकता के तौर पर दर्ज...