ग्रामीण सहकारी समिति ने सौंपा किसान क्रेडिट कार्ड
मुरादाबाद, जून 20 -- विकासखंड क्षेत्र में नवगठित रामनगर गंगपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ने शनिवार को गंगपुर की रहने वाली प्रेमवती पत्नी योगेंद्र पाल को एक लाख तीस हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड सौंपा है। क्रेडिट कार्ड सहकारी बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक श्यामवीर सिंह ने दिया। पिछले सप्ताह समिति को 10 लाख रुपये की सीमा तक खाद वितरण की स्वीकृति मिली है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मुरादाबाद ने 10 लाख तक की सीमा के किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करने की स्वीकृति दी। इस मौके पर एडीओ सहकारिता अनिल कुमार त्रिपाठी, समिति सभापति धर्मवीर सिंह, समिति के प्रबंध निदेशक मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.