फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- टूंडला पुलिस की उदासीनता से चोर बेखौफ हो रहे हैं। बीती रात्रि ग्रामीण सहकारी समिति (खाद्य बीज भंडार) कार्यालय में अज्ञात चोरों ने लगभग एक लाख रूपये सामान की चोरी कर ली। नगर में स्थित ग्रामीण सहकारी समिति कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोर आए। कार्यालय के ताले को तोड़कर उसमें रखा एलईडी टीवी,एक प्रिंटर एक इनवर्टर एवं एक बैटरा चुरा ले गए। इनकी कीमत लगभग एक लाख रूपया बताई गई है। कार्यालय सचिव ने दूसरे दिन आकर कार्यालय खुलवाया तब चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरी की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है चोरों को तलाश कर उनको जेल भेजने का काम किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.