गया, मार्च 18 -- गया सहित मगध प्रमंडल के जिलों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) को डिजिटल बनाने की पहल तेज हो गई है। पैक्सों के कंप्यूटरीकरण के तहत गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिलों को पहले चरण में 559 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें गया जिले को 159 कंप्यूटर मिले हैं, जबकि जिले में सभी 333 पैक्स को कंप्यूटर की सुविधाएं दी जाएगी। पांच जिलों को चरणबद्ध तरीके से 1145 कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक पैक्स को आधुनिक ई-पैक्स में बदलना है, जिससे ग्रामीण सहकारिता व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके। कंप्यूटरीकरण के साथ ही पैक्सों में ईआरपी सॉफ्टवेयर लागू किया जा रहा है। ताकि सभी कार्य डिजिटल माध्यम से संचालित होंगे। धान खरीद, बीज वितरण और ऋण प्रक्रिया होगी पारदर्शी, सहकार से समृद्धि योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.