ग्रामीण सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत-2047 का लक्ष्य
बरेली, अगस्त 4 -- अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में सोमवार को रूरल डेवलपमेंट एंड विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रो. नागेन्द्र यादव ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब ग्रामीण भारत आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय उद्यमिता अपनाकर रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि देश की लगभग 67 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता को बढ़ावा दिए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में इंडिया कलोकि का आयोजन वर्ष 2035 के ग्रामीण विकास विजन प्रबंधन प्रो. नागेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.