सिमडेगा, जुलाई 29 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना में प्रखंड में 25204 लाभुकों का केवाइसी से लिंक नहीं है। उन्होंने सभी लाभुकों से लिंक कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 15 लाख रुपए तक का निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा एक वर्ष में चिह्नित अस्पतालों में दिया जाता है। उन्होंने सभी लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...