ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बनाएं आत्मनिर्भर भारत
मैनपुरी, जुलाई 30 -- उ.प्र. माटीकला बोर्ड के बैनरतले ग्राम पंचायत भटोहा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माटीकला से जुड़े कारीगरों व ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए जागरूक किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने बताया कि माटीकला व ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, ऋष सुविधा व विपणन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है और पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान दिलाना है। ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह चौहान ने ग्रामीणों से अपील की वह योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.