औरंगाबाद, जुलाई 15 -- नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस बुधवार को मदनपुर के प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर नाबार्ड डीडीएम कृष्ण कुमार ओझा ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण समृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कृषि आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- नाबार्ड का स्थापना दिवस मनायाकार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। रोजगार के लिए ऋण सुविधा का लाभ उठाने पर बल दिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और स...