हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सर्वसमाज) के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रशासन को पत्र भेजकर 16 मार्च को विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बहुन्नौटी टिका विकास खंड भरावन में ग्रामीण लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। पत्र में कहा गया है कि गांव के जर्जर रास्तों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइनें जर्जर हालत में लटक रही हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा कई वर्षों से पशुओं का टीकाकरण न किए जाने के कारण पशुओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संगठन का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर ...