लखनऊ, नवम्बर 5 -- यूपी की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों के विभिन्न कार्यालयों में किए गए संबद्धीकरण को रद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तत्काल गांव में उपस्थित होकर सफाई करने का आदेश दिया गया है। अगर कहीं किसी भी तरह की शिकायत सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।विशेष सचिव, पंचायती राज जय प्रकाश पांडेय की ओर से निदेशक को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि इस व्यवस्था को लागू कराया जाए। ऐसे सफाई कर्मी जो गांव की बजाए दूसरे कार्यालयों में संबद्ध किए गए हैं, उन्हें वहां से हटाया जाए। वह गांव में जाकर सफाई करें। बीते दिनों प्रयागराज के खीरी गांव में सफाई न किए जाने की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच में यह पाया गया कि मौके पर सफाई कर्मी उपस्थिति नहीं थे। ऐसे में अब सभी जिलों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।...