औरैया, फरवरी 20 -- फफूंद, संवाददाता। ब्लॉक भाग्यनगर परिसर में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में सम्पन्न हुए संघ के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र दोहरे, एडीओ पंचायत संतोष पांडेय सहित अन्य ब्लॉक कर्मियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष दीपू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। चुनाव के बाद संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की एकजुटता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र दोहरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम है व उनकी जायज मांगों के समाधान में प्रशासन सहयोग करेगा। एडीओ पंचायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.