हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक कंपनी बाग में रविवार को हुई। इसमें संघ के भीतर चल रही उठापटक, प्रांतीय नेतृत्व की कथित मनमानी तथा चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध नामांकन को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। सर्वसम्मति से तथाकथित घोषित पदाधिकारियों का बहिष्कार करते हुए एक मार्च को नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नामांकन व चुनाव कराने की घोषणा गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान, अवकाश दिवस में कार्य लेने पर प्रतिकर अवकाश, एसीपी लंबित प्रकरणों का निस्तारण, वर्ष 2025-26 में एरियर भुगतान तथा दूरस्थ तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। दिनेश कुमार, किशन कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.