बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन 18 जनवरी को होगा। जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद, महामंत्री रामदेव वर्मा ने बताया कि नामांन नौ जनवरी से प्रारंभ होगा। नामांकन वापसी 11 जनवरी को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 18 जनवरी को प्रात: नौ बजे से मतदान व दो बजे के बाद मतगणना व प्रमाणपत्र वितरण का कार्य किया जाएगा। पदाधिकारियों ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सूचित कर सहयोग की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.