ग्रामीण सड़कों पर 35 हजार जेब्रा क्रॉसिंग बनी
पटना, मई 26 -- राज्य के ग्रामीण सड़कों पर 35 हजार 459 जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने पथों पर दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खासकर विद्यालयों, अस्पतालों, प्रखंड मुख्यालयों, बाजारों तथा महत्वपूर्ण जंक्शनों के समीप बड़े पैमाने पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 37,724 महत्वपूर्ण स्थलों को जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें से अब-तक 35,459 स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूरा हुआ है। शेष जगहों पर भी जल्द ही जेब्रा कॉसिंग का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रामीण सड़कों पर 35 हजार जेब्रा क्रॉसिंग बनी जिन जगहों पर निर्माण हुआ है, उनमें 27,397 जेब्रा क्रॉसिंग स्थलों की जियो-ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.