पटना, अप्रैल 15 -- ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानक लगाए जाएंगे। ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार गांव की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए विभाग गंभीरता से सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कर रहा है। इस संबंध में विभाग ने राज्य की सभी ग्रामीण सड़कों पर अनिवार्य रूप से सड़क सुरक्षा मानकों के अधिष्ठापन का सख्त निर्देश दिया है। इस पहल के तहत विशेष रूप से उन संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां दृष्टि रेखा बाधित होती है और दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। ऐसे सभी अंधे मोड़ों और घुमावदार स्थलों के नजदीक अनिवार्य रूप से रेट्रोरिफ्लेक्टिव साइन या बैंड लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीएमजीएसवाई की 4.5 किमी सड़क तय समय के बाद भी अधूरी,धूल का गुब्बार उड़ने से राहगीरों को परेशानी ये साइन रात, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.