पटना, मार्च 22 -- ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार की ग्रामीण सड़कों पर विकास का रथ तेज गति के साथ दौड़ रहा है। राज्य की ग्रामीण सड़कों को दो लेन में तब्दील किया जा रहा है। जल्द ही यह काम शुरू होगा। गांधी मैदान में ग्रामीण कार्य विभाग के पवेलियन के उद्घाटन पर मंत्री ने कहा कि 21 साल पहले बिहार में ग्रामीण सड़कों की कुल लम्बाई महज सात हजार किलोमीटर थी। अब 1.20 लाख किलोमीटर है। 2893 ग्रामीण पुल बने हैं। ऐसी कोई भी ग्रामीण बसावट नहीं है, जो पक्की बारहमासी सड़क न हो। ग्रामीण सड़कों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग ने हमारा बिहार हमारी सड़क मोबाइल एप बनाया है। इस पर ग्रामीण सड़कों से सम्बंधित सभी समस्याओं और शिकायतों का निपटारा महज 24 से 72 घंटे के बीच किया जा रहा है। मौके पर विधान पार्षद संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.