मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। ग्रामीण सड़कों की मरम्मती व सुदृढ़ीकरण कार्य में मधुबनी राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण में मधुबनी जिला उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग के अनुसार राज्य भर में कुल 18 हजार 21 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसका कुल लंबाई लगभग 30 हजार 848 किलोमीटर है। इनमें से अब तक 10 हजार 73 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मधुबनी जिले में 656 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ मधुबनी जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण सड...