पटना, मार्च 9 -- ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में इस बार समस्तीपुर और मधुबनी अव्वल पायदान पर है। ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, राज्यभर में 18 हजार 21 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई 30 हजार 848 किलोमीटर है। ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर से अब तक 10 हजार 73 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इनमें समस्तीपुर में 712 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को फिर से बनाया गया है। मधुबनी में 656 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम पूर्ण हो चुका है। मुजफ्फरपुर में 521 किलोमीटर तो पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक 107 सड़कों की मरम्मत की गई है। सीवान में 465 किलोमीटर पुरानी सड़कों को सुदृढ़ किया जा चुका है। बांका में भी 470 किलोमीटर ग्रामीण पथों का नवीनीकरण किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.